फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   mlc election

एमएलसी के भाजपा व सपा प्रत्याशी हैं करोड़पति

Mon, 21 Mar 2022 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
mlc election
सुल्तानपुर। अमेठी-सुल्तानपुर विधान परिषद क्षेत्र से नामांकन करने वाले भाजपा व सपा प्रत्याशी करोड़पति हैं। सोमवार को नामांकन में प्रत्याशियों की ओर से दाखिल हलफनामे से संपत्ति का खुलासा हुआ है। भाजपा से नामांकन करने वाले निवर्तमान एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह के पास डेढ़ लाख नकदी समेत 60 लाख 10 हजार की चल संपत्ति है। इसमें जेवरात व बैंक बैलेंस आदि शामिल है। उनकी पत्नी इंद्रा सिंह के पास 95 हजार नकदी समेत 16 लाख 23 हजार की चल संपत्ति है।
विज्ञापन

स्नातक शिक्षित भाजपा प्रत्याशी के पास करीब साढ़े चार करोड़ व उनकी पत्नी इंद्रा सिंह के पास करीब एक करोड़ 10 लाख की अचल संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी पर तीन मुकदमे भी दर्ज हैं। सपा से नामांकन करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की बहू शिल्पा प्रजापति भी करोड़पति हैं। उनके पास नकदी समेत करीब एक करोड़ 66 लाख व उनके पति अनिल प्रजापति के पास करीब नौ करोड़ 73 लाख रुपये की चल संपत्ति है। एमए पास शिल्पा प्रजापति के पास एक करोड़ 90 लाख रुपये व उनके पति के पास चार करोड़ 80 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed