फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   mlc election

भाजपा, सपा समेत चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

Mon, 21 Mar 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
mlc election
एमएलसी पद का नामांकन दाखिल करने जातीं सपा प्रत्याशी शिल्पा प्रजापति। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। विधान परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन भाजपा, सपा समेत चार दावेदारों ने नामांकन किया। नाम निर्देशन को लेकर कलेक्ट्रेट समेत आसपास के क्षेत्रों में बड़ी गहमागहमी रही। दोनों प्रमुख पार्टियों के नामांकन के दौरान शहर में जाम की स्थिति बनी रही। सोमवार को दाखिल नामांकन को लेकर कुल पांच दावेदारों ने पर्चा भरा है। मंगलवार को नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन

सोमवार को करीब 11 बजे भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह सुपर मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन के लिए निकले। उनके नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट से लेकर डाकखाना चौराहे तक भीड़ लग गई। साढ़े 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने निर्वाचन अधिकारी/डीएम रवीश गुप्ता के समक्ष अपना नामांकन पत्र भरा। उनके नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट व आसपास काफी गहमागहमी रही। भाजपाई कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी करते रहे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, विधायक राजेश गौतम, विधायक सीताराम वर्मा समेत कई लोग थे।
विज्ञापन

इसके बाद समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सपा प्रत्याशी शिल्पा प्रजापति कलेक्ट्रेट पहुंची। शिल्पा ने अपनी सास व अमेठी की सपा विधायक महराजी देवी, गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव समेत कई पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नाम निर्देशन किया। नाम निर्देशन के दौरान सपाइयों का कलेक्ट्रेट गेट पर मजमा लगा रहा। सपा व भाजपा के दावेदारों के अलावा सोमवार को माधवपुर निवासी देवी प्रसाद पांडेय व भरखरे निवासी पूनम ने नाम निर्देशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आखिरी दिन चार लोगों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। इसके पहले एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुआ था। आखिरी दिन को मिलाकर एमएलसी चुनाव के लिए कुल पांच लोगों ने पर्चा भरा है। आखिरी दिन नाम निर्देशन को लेकर कलेक्ट्रेट व आसपास के क्षेत्रों मे काफी गहमागहमी रही। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed