फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   MLA's gunner attacked with knife in moving train, robbed carbine

चलती ट्रेन में विधायक के गनर पर चाकू से हमला, कारबाइन लूटी

Thu, 27 Oct 2022 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
MLA's gunner attacked with knife in moving train, robbed carbine
19. सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती घायल गनर। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। राजगीर से नई दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस में मंगलवार की देर शाम मुख्तार अंसारी के भतीजे व मोहम्मदाबाद विधायक शोएब मन्नू अंसारी के गनर को चलती ट्रेन में ही चाकू से गोदकर एक बदमाश ने कारबाइन लूट ली। ट्रेन सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची तो हमलावर उतरकर फरार हो गया। दिव्यांग बोगी में सवार यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही बोगी के पास पहुंचे सिपाही घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हालत नाजुक होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रात भर जीआरपी से लेकर जिले की पुलिस हमलावर की गिरफ्तारी के लिए हलाकान रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को एडीजी जीआरपी जिले में पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद वारदात के खुलासे के लिए दो जिलों के एसपी के साथ ही जीआरपी लखनऊ की संयुक्त टीम गठित कर दी। आरोपी हमलावर का जीआरपी ने स्केच भी जारी किया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के नाहरपुर पोस्ट बरौत गांव निवासी राकेश कुमार (25) पुत्र अमृत लाल पुलिस विभाग में आरक्षी है। वर्तमान में राकेश कुमार की ड्यूटी गाजीपुर पुलिस लाइन से गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट से विधायक शोएब मन्नू अंसारी की सुरक्षा में लगाई गई है। विधायक शोएब मन्नू अंसारी माफिया मुख्तार अंसारी के भतीजे हैं। मंगलवार को राकेश कुमार वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में बैठकर विधायक शोएब अंसारी को रिसीव करने के लिए लखनऊ निकले थे। ट्रेन शाम करीब 6.30 बजे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। तभी इंजन के पीछे लगी दिव्यांग बोगी में सवार यात्रियों ने एक सिपाही के घायल होने की सूचना गार्ड को दी। गार्ड ने घटना से ट्रेन के लोको पायलट को अवगत कराया। लोको पायलट ने इसकी जानकारी वॉकी टॉकी के जरिए जीआरपी व आरपीएफ सुल्तानपुर को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जीआरपी थानाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी, सिपाही आत्मा राम और अमन शुक्ला बोगी के पास पहुंचे। इस बीच घायल सिपाही को ट्रेन की बोगी से नीचे उतारकर एक बॉक्स पर बैठाया गया। लहूलुहान सिपाही ने लड़खड़ाती जुबान में हमले और कारबाइन लूटने की जानकारी दी। सिपाही पर हमले की सूचना आग की तरह फैल गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. आरए वर्मा ने हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सोमेन बर्मा ने रात में ही घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद हमलावर की गिरफ्तारी के लिए कई थानों की पुलिस को लगा दिया। बुधवार की सुबह जीआरपी के एडीजी पीयूष आनंद, जीआरपी के डीआईजी पवन कुमार, एसपी जीआरपी लखनऊ पूजा यादव भी सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। एडीजी ने घटना की जांच की। एडीजी ने बताया कि हमलावर ने सिपाही पर जानलेवा हमला कर उसकी कारबाइन लूट ली है। आरोपी का स्केच बनाया गया है। घटना के कारणों की जांच चल रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी लखनऊ, एसपी सुल्तानपुर और एसपी गाजीपुर की संयुक्त टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रात भर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालती रही पुलिस
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के आसपास इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के लिए एसपी सोमेन बर्मा ने सीओ शिवम मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी। सीओ शिवम मिश्र ने पुलिस टीम के साथ सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
सीने व पेट पर चाकू के गंभीर निशान
सुल्तानपुर। गनर राकेश कुमार के सीने पर चाकू के दो और बाई तरफ हृदय के ठीक नीचे दो निशान मिले हैं। इन चारों गहरे वार से ही राकेश कुमार की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक के अनुसार हमले में सिपाही का काफी खून बह गया।
दिव्यांग बोगी में कैसे यात्रा कर रहा था सिपाही और हमलावर
राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में दिव्यांगों के लिए अलग से बोगी लगाई जाती है। इस बोगी में सिर्फ दिव्यांग ही सफर कर सकते हैं। मंगलवार को वाराणसी से दिव्यांग बोगी में कैसे पुलिस विभाग में तैनात सिपाही राकेश कुमार और हमलावर सवार थे। इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पखरौली के पास हुई घटना
श्रमजीवी एक्सप्रेस के इंजन के ठीक पीछे लगे विकलांग बोगी में सवार सिपाही राकेश कुमार पर हमलावर ने पखरौली के आसपास चाकू से हमला कर कारबाइन लूटी थी। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन मंगलवार की शाम 6 बजकर 38 मिनट पर पहुंची थी। स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद ट्रेन का इंजन पुलिस लाइन के समीप पहुंच जाता है। इसलिए हमलावर को कारबाइन लेकर भागने में कोई मुश्किल नहीं हुई।
दुस्साहसिक वारदात
चाकू से हमला कर एक व्यक्ति ने कारबाइन लूट ली। यह दुस्साहसिक वारदात किसी के गले नहीं उतर रही है। कारबाइन लिया आदमी बाकायदा पुलिस की वर्दी में था। साधारण अपराधी ऐसी वारदात नहीं कर सकता। पुलिस की जांच इस बिंदु पर भी चल रही है।

करौंदिया में स्विच ऑफ हुआ सिपाही का मोबाइल फोन
सुल्तानपुर। श्रमजीवी एक्सप्रेस में मंगलवार की शाम चाकू के हमले से वार कर सिपाही से कारबाइन और उसका मोबाइल लूट कर फरार हुए बदमाश ने करौंदिया मोहल्ले में उसका मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया था। सीओ राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस की दो टीमों ने बुधवार की सुबह छह बजे से सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से करौंदिया और बहादुरपुर तक रेलवे पटरी के किनारे सर्च ऑपरेशन चलाया। कई पुलिस कर्मी इस उम्मीद में कारबाइन ढूंढते रहे कि शायद बदमाश ने उसे रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया हो। जांच में पता चला कि सिपाही ने राकेश का मोबाइल सेट घटना के बाद करौंदिया मोहल्ले में स्विच ऑफ कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed