फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   MLA reached the government regarding reservation process

आरक्षण प्रक्रिया को लेकर शासन में पहुंचे विधायक

Mon, 01 Mar 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
MLA reached the government regarding reservation process
सुल्तानपुर। शासन से संचालित प्रस्तावित आरक्षण प्रक्रिया के अंतिम चरण में मामला गरमा गया है। जिले के सत्ता खेमे के चार विधायक शासन पहुंच गए हैं। विधायकों ने पंचायतीराज मंत्री से मिलकर आरक्षण प्रक्रिया में मूल गांवों व वार्डों को संज्ञान में लेते हुए आदेश जारी करने की गुजारिश की है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तकरीबन तैयार प्रस्तावित आरक्षण सूची को लेकर अंतिम समय में मामला गरमा गया है। जिले के लंभुआ भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी, सुल्तानपुर सूर्यभान सिंह, सदर विधायक सीताराम वर्मा व कादीपुर विधायक राजेश गौतम शासन में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

विधायकों ने आरक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पंचायतीराज मंत्री से सोमवार को मुलाकात की। पंचायतीराज मंत्री को पंचायत चुनाव के लिए अपनाई जा रही आरक्षण प्रक्रिया पर सुझाव दिया है। मंत्री को पत्र देते हुए वर्ष 2015 में गठित नई ग्राम पंचायतों व नए वार्ड के आरक्षण में उनके मूल गांव व वार्ड की स्थिति को भी संज्ञान में लेने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में चारों विधायकों ने मंत्री से आदेश जारी करने की गुजारिश की है। माननीयों ने तर्क दिया कि ऐसा नहीं होने पर वार्ड या फिर ग्राम पंचायतों के गांव कई बार के आरक्षण के दायरे से बाहर नहीं निकल पाएंगे। इसके पहले माननीय जिले स्तर पर इसकी पैरवी कर चुके हैं। प्रस्तावित सूची प्रकाशित होने के अंतिम समय में चारों माननीयों के शासन में पहुंचने से सूची प्रकाशन को लेकर उहापोह की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed