फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   mistake of nhai are main cause of road accident

हादसों का सबब बन रहीं एनएचएआई की खामियां

Thu, 29 Jul 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
mistake of nhai are main cause of  road accident
25. जयसिंहपुर पीढ़ी स्थित भीखूपुर टोल प्जाला। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले से दो नेशनल हाईवे गुजरे हैं। इनमें एक लखनऊ-सुल्तानपुर वाया वाराणसी और दूसरा टांडा-बांदा हाईवे है। सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे पर असरोगा टोल प्लाजा बनाया गया है जबकि टांडा-बांदा हाईवे पर भीखूपुर टोल प्लाजा है।
विज्ञापन

दावा किया जाता है कि दोनों टोल प्लाजा पर एंबुलेंस, क्रेन और पेट्रोलिंग के लिए वाहन है, लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ नहीं दिखता। कई बार सड़क हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए राहगीर से लेकर परिवारीजन तक टोल प्लाजा के कर्मियों से एंबुलेंस की मांग करते रहे, लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली।
विज्ञापन

जिले में सात माह के दौरान हुए सड़क हादसों में मरने वाले लोगों के आंकड़ों पर नजर डालें तो करीब ढाई सौ लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई और तीन सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीखूपुर टोल प्लाजा
दिनांक-18 फरवरी 2021
जयसिंहपुर। क्षेत्र के देवपरापार गांव की रहने वाली परागा देवी (60) पत्नी रामलाल की 18 फरवरी को बीमारी से मौत हो गई थी। परिवारीजन शव का अंतिम संस्कार के लिए प्राइवेट बस लेकर दियरा घाट गए थे। अंतिम संस्कार के बाद परिवारीजन घर लौट रहे थे।
बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के भीखूपुर (पीढ़ी ) स्थित बांदा-टांडा हाईवे के टोल प्लाजा से गुजर रही थी। बस में लगा फ़ास्ट टैग टोल पर लगी मशीन रीड नहीं कर पा रही थी तो टोल कर्मियों ने बस के चालक को दूसरे लेन में जाने को कहा। बस का कंडक्टर अशोक गुप्त (35) निवासी सुमेरपुर बस को आगे पीछे करा रहा था।
इस बीच कंडक्टर बस और डिवाइडर के बीच में दबकर बुरी तरह घायल हो गया। इस बीच बस पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए टोल कर्मियों से मिन्नत की, लेकिन किसी ने एंबुलेंस नहीं दी थी। बाद में परिवारीजन अशोक को प्राइवेट वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया था। परिवारीजन अशोक को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।
भीखूपुर टोल प्लाजा
दिनांक: नौ अप्रैल 2021
जयसिंहपुर। क्षेत्र के भिदूरा गांव निवासी राम नयन कोरी (45) अपने बेटे दीपक के साथ नौ अप्रैल की रात बाइक से सुल्तानपुर से घर लौट रहे थे। दोनों टांडा-बांदा हाईवे पर गोसाईंगंज क्षेत्र के मोतीगंज बाजार के सलारपुर गांव के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिता-पुत्र सड़क पर दूर जा गिरे। राहगीरों ने लहूलुहान पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाने के लिए टोल प्लाजा की ओर से सड़क पर कराए जा रहे पैचिंग के काम में लगे कर्मियों से एंबुलेंस की मांग की, लेकिन किसी ने सहायता नहीं की। बाद में पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया था, जहां चिकित्सकों ने राम नयन को मृत घोषित कर दिया था।
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे
दिनांक-नौ जुलाई 2021
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित कूरेभार क्षेत्र के जमोली के समीप नौ जुलाई को नेपाल के बरड़िया जिले के कई लोग हैदराबाद के तेलंगाना प्राइवेट बस में बैठकर जा रहे थे। बस जमोली के पास सड़क किनारे खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी थी।
दुर्घटना में बस पर सवार महेंद्र भुषाल (15) निवासी गिदरपुर थाना शांति बाजार जिला बरडिया और प्रेम चलोने (35) पुत्र उदय चलोने निवासी ग्राम कालिका स्थान थाना विनायक नेपाल की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए थे।
असरोगा टोल प्लाजा
दिनांक-23 मार्च 2021
कुड़वार। लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर स्थित असरोगा टोल प्लाजा के डिवाइजर से 23 मार्च को बंधुआकलां पुलिस चौकी की जीप टकराकर पलट गई थी। दुर्घटना में दरोगा मृदुल मयंक पांडेय और आरक्षी पंकज कुमार घायल हो गए थे। हालांकि असरोगा टोल प्लाजा के कर्मियों ने तत्काल दोनों कर्मियों प्राथमिक उपचार किया था।
सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करें वाहन : एसपी
पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि हाईवे पर पेट्रोलिंग करने वाली पुलिस की मोबाइल टीम को आदेश दिया गया है कि हाईवे पर सड़क पर खड़े होने वाली बसें अथवा ट्रकों के चालकों को वाहन सुरक्षित खड़ा करने के लिए जागरूक करें।
एसपी ने बताया कि जिले में हाईवे से लेकर अन्य स्थानों पर यूपी 112 की पीआरवी निर्धारित प्वॉइंट पर तैनात रहती है। यदि कोई हादसा होता है तो संबंधित लोकेशन के पास तैनात पीआरवी पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाती है। जिले में यूपी 112 के 48 चार पहिया व 18 दो पहिया वाहन हैं।
नेशनल हाईवे पर नहीं कोई ब्लैक स्पॉट : परियोजना प्रबंधक
टांडा बांदा नेशनल हाईवे पर कोई ब्लैक स्पाट चिह्नित नहीं है। परियोजना प्रबंधक समर बहादुर सिंह ने बताया कि हाईवे पर पेट्रोलिंग की जाती है और क्रेन उपलब्ध है। सुल्तानपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे पर भी कोई ब्लैक स्पॉट नहीं है।
परियोजना प्रबंधक एनएच गिरी ने बताया कि हाईवे पर सोलर बिल्किंर लगे हैं जो बैटरी व लाइट से चलते हैं। 129 किलो मीटर लंबे इस हाईवे पर स्थित असरोगा पर पेट्रोलिंग के लिए क्रेन व एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। सूचना मिलने पर क्रेन व एंबुलेंस से घायलों की मदद की जाती है।

पुलिस विभाग की ओर से पूर्व में चिह्नित राजमार्ग के 14 डेंजर पॉइंट
1. हनुमानगंज।
2. कामतागंज।
3. भदैंया।
4. बेदूपारा।
5. रवनिया पश्चिम।
6. बंधुआकलां।
7. अमहट।
8. पयागीपुर।
9. कस्बा कूरेभार।
10. टाटिया नगर।
11. कमनगढ़।
12. सहाबागंज।
13. शाहपुर लपटा।
14. मोतिगरपुर।
इनसेट
क्या है नियम
एनएचएआई की एक इमरजेंसी पेट्रोलिंग टीम होती है। उसे हादसा स्थल पर तत्काल पहुंचना होता है। टीम वहां पर टेक्निकल मुआयना करने के साथ साथ घायलों को अस्पताल आदि पहुंचाने में पुलिस की मदद करती है। एंबुलेंस और क्रेन भी उपलब्ध कराना एनएचएआई की जिम्मेदारी है।

16. सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति की बैठक में एमएलसी  दीपक सिंह?

16. सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति की बैठक में एमएलसी दीपक सिंह?- फोटो : SULTANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed