फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Missing elderly man found fallen in well, dies in hospital

Sultanpur News: लापता बुजुर्ग कुएं में गिरे मिले, अस्पताल में मौत

Tue, 10 Feb 2026 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Missing elderly man found fallen in well, dies in hospital
मोतिगरपुर। हांसापुर गांव में सोमवार दोपहर लापता हुए श्यामचरन (60) मंगलवार सुबह गांव के पास स्थित नलकूप के कुएं में गिरे मिले। पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू कर उन्हें कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

श्यामचरन सोमवार को घर से पांडेबाबा बाजार गए थे। दोपहर तक उन्हें बाजार में देखा गया, लेकिन देर शाम तक वे घर नहीं लौटे। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ रात भर उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित एक निजी नलकूप के जर्जर कुएं में श्यामचरन के गिरे होने की सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्रामीण हादसे की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
परिवार में मचा कोहराम
श्यामचरन की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में चार बेटे और बहुएं हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, परिवार में कोहराम मचा हुआ है, लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
कोट
नहीं मिली तहरीर
थानाध्यक्ष मोतिगरपुर अशोक सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed