{"_id":"5914a4254f1c1ba74a851149","slug":"minister-in-charge-to-provoke-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में गंदगी देख भड़के प्रभारी मंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में गंदगी देख भड़के प्रभारी मंत्री
सुल्तानपुर
Updated Thu, 11 May 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर जिला अस्पताल में मरीजों का हाल पूछते प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के आबकारी मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जयप्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार पूर्वाह्न जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमएस पर एक भाजपा नेता ने निर्माण कार्य में लाखों रुपये का फर्जी भुगतान करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। मंत्री ने भाजपा नेता से जब साक्ष्य मांगा तो उन्होंने मंत्री को एक कॉपी उपलब्ध कराई।
इसके पूर्व मंत्री ने जिला अस्पताल के जनरल वार्ड से लेकर प्रसाधन तक का निरीक्षण किया। मंत्री को हर तरफ गंदगी दिखी। गंदगी देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया। कई मरीजों ने प्रभारी मंत्री को व्यथा सुनाई। मंत्री ने सीएमएस को कड़ी फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दी। करीब घंटे भर चले निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा रहा।
प्रभारी मंत्री जयप्रताप सिंह ने धम्मौर थाने का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने के सिपाहियों को रहने के लिए बैरक की कमी होने से परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने इसकी रिपोर्ट एसपी से मांगी।