फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Migrants get relief after buses start operating for Delhi

दिल्ली के लिए रोडवेज की बसों का संचालन शुरू होने से प्रवासियों को मिली राहत

Sat, 12 Sep 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Migrants get relief after buses start operating for Delhi
सुल्तानपुर। जिले के रोडवेज डिपो से राजधानी दिल्ली के लिए बसों का संचालन शुरू होने से लॉकडाउन में घर आए प्रवासियों को बड़ी राहत मिल गई है। दिल्ली के लिए कम संख्या में ट्रेनों के चलने से यात्रियों का दबाव रोडवेज की बसों पर बढ़ गया है। शनिवार को यात्रियों की संख्या बढ़ने से वाराणसी को जाने वाली एक बस का रूट डायवर्जन करके दिल्ली के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी का संक्रमण रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान रोडवेज की कई बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। उस दौरान परिवहन निगम की 16 और 22 अनुबंधित बसें परिवहन विभाग को सरेंडर कर दी गई थी। दिल्ली समेत कई बड़े शहरों से प्रवासी मजदूरों को जिले में लाने के लिए कई बसें लगाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान लंबी दूरी की बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद लंबी दूरी की बसों का संचालन एक बार फिर शुरू कराया जा रहा है। राजधानी दिल्ली के लिए जिले से महज तीन ट्रेनों का संचालन हो रहा है। ऐसी स्थिति में दिल्ली समेत अन्य शहरों को जाने के लिए लोगों का दबाव बसों पर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए परिवहन निगम ने जिले से दिल्ली के लिए रोडवेज की कई बसों का संचालन शुरू करा दिया है। यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। शनिवार को यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर वाराणसी को जाने वाली बस का रूट डायवर्जन करके उसे दिल्ली भेज दिया गया। इसके अलावा पांच अन्य बसें भी यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुईं। राजधानी के लिए बसों का संचालन शुरू हो जाने से प्रवासियों को बड़ी राहत मिल गई है।

रोडवेज बस स्टेशन इंजार्च अजय सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में डिपो से निगम की 67 बसें और 31 अनुबंधित बसें संचालित हो रही है। इन दिनों ज्यादा संख्या में प्रवासी मजदूर जा रहे हैं। इसे देखते हुए राजधानी दिल्ली के लिए कई बसों का संचालन शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed