फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Middle-aged man raped girl, taken into custody

Sultanpur News: बालिका के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, हिरासत में

Sun, 24 Nov 2024 03:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 24 Nov 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man raped girl, taken into custody
दोस्तपुर(सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर घर में अकेली बालिका से अधेड़ ने दुष्कर्म किया। खेत से लौटे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता ने दोस्तपुर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक परिवार के सभी लोग खेत में धान काटने के लिए गए थे। परिजन घर में एक बालिका (11) को छोड़कर गए थे। आरोप है कि उसी समय गांव का एक अधेड़ मुन्नी लाल निषाद घर में घुस गया। आरोपी ने बालिका के अकेली होने का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया। उसे धमकाकर आरोपी घर से भाग गया। पीड़िता ने रो-रोकर परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक पंडित त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed