फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Meter reading and billing information taken from consumers

उपभोक्ताओं से ली गई मीटर रीडिंग व बिलिंग की जानकारी

Sun, 08 Nov 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Meter reading and billing information taken from consumers
सुल्तानपुर। पावर कॉर्पोरेशन के निर्देश पर शत-प्रतिशत मीटरों की बिलिंग व उपभोक्ताओं को बिल उपलब्ध कराने के कार्य में तेजी आ गई है। उपकेंद्रों पर आयोजित किए जा रहे शिविर में पहुंचकर अधिकारी इसकी जानकारी ले रहे हैं। शनिवार को विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन ने तीन उपकेंद्रों का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं से इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन ने राजस्व वसूली में कमी को देखते हुए शत-प्रतिशत मीटरों की रीडिंग व उपभोक्ताओं को बिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही राजस्व वसूली में भी तेजी लाने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में उपकेंद्रों पर शिकायत निस्तारण व बिल जमा कराने के लिए शिविरों का आयोजन अधीक्षण अभियंता धीरज सिन्हा के निर्देश पर आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को बल्दीराय, असरोगा व कुड़वार उपकेंद्र पर आयोजित शिविर का एक्सईएन द्वितीय अर्जुन राम बौद्ध ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के समय उन्होंने उपभोक्ताओं से बातचीत करके बिलिंग व मीटर रीडिंग के बारे में जानकारी ली। साथ ही मीटर रीडरों को शत-प्रतिशत बिलिंग का निर्देश दिया। उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व जमा करने की अपील की। कहा कि चेकिंग में बकाया मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने मीटर रीडरों, संविदा कर्मियों व इंजीनियरों को उपभोक्ताओं की शिकायतें दूर करने का निर्देश दिया। इस मौके पर अवर अभियंता, सहायक अभियंता समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed