फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Meritorious faces blossomed after receiving medals

Sultanpur News: मेडल पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

Wed, 14 Jun 2023 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Meritorious faces blossomed after receiving medals
सुल्तानपुर के विकास भवन में अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में डीएम के साथ सम्
सुल्तानपुर। विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड और यूपी संस्कृत शिक्षा बोर्ड की राज्य स्तरीय मेरिट में अपना नाम दर्ज कराने वाले जिले के मेधावियों को मेडल, टैबलेट व 21-21 हजार की चेक राशि के साथ प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन



राज्य स्तरीय मेरिट में टॉप टेन में शामिल मेधावियों को पुरस्कार में चेक राशि के बतौर एक लाख रुपये दिए गए। कार्यक्रम में मौजूद एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय, डीएम जसजीत कौर व सीडीओ अंकुर कौशिक ने इन मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन




जिला स्तरीय मेरिट में प्रथम ग्यारह स्थान प्राप्त करने वाले इन छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की ओर से भी प्रमाण पत्र, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी से जुड़ी किताबें व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत करके बच्चों ने यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके पीछे बच्चों के साथ ही शिक्षकों व उनके अभिभावकों की बड़ी भूमिका रही है। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर छात्र-छात्राओं के हित में चलाई जा रही योजनाएं अब धरातल पर दिखने लगी हैं। विधायक ने घोषणा की कि वह प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को सवा लाख रुपये अपने वेतन से देते रहेंगे।


जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि मेधावी अपनी इस उपलब्धि को हर स्तर पर बनाए रखने की कोशिश करें। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ से संबोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, बोर्ड परीक्षा प्रभारी जितेंद्र दुबे सहित छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक मौजूद रहे।


सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
बोर्ड परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाले मेधावियों के चेहरे सम्मान पाकर खिल गए। छात्रा आकांक्षा ने कहा कि वे कड़ी मेहनत करके पढ़ाई कर रही थी। युगांत सिंह ने कहा कि सम्मान मिलने से उत्साह बढ़ा है। वैशाली गुप्ता कहती हैं कि वे आगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली हैं। अमर उजाला ईयर बुक इसमें मददगार होगी। अंश अग्रहरि ने कहा कि मेधावियों का सम्मान सराहनीय कार्य है।




इन्हें मिला सम्मान
सम्मान समारोह में एक लाख रुपये का चेक व टैबलेट पाने वाले मेधावियों में अंश अग्रहरि, वैशाली गुप्ता, युगांत सिंह व आकांक्षा यादव शामिल हैं। इसके अलावा लाडली गुप्ता, मधु चौहान, प्रियांशु मौर्य, सत्यम गुप्ता, साक्षी वर्मा, नेहा सिंह, शंभूनाथ पांडेय, लव सिंह, प्रिया मिश्रा, शिव प्रकाश यादव व आकांक्षा मिश्रा को 21 हजार रुपये व टैबलेट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed