फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mercury rolled, people shivered from the cold

Sultanpur News: पारा लुढ़का, ठंड से कांपे लोग

Wed, 17 Jan 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 17 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Mercury rolled, people shivered from the cold
दोस्तपुर कस्बे में अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते लोग
5.5 डिग्री गिरकर 10 पर पहुंचा अधिकतम तापमान, कोहरे और धुंध ने भी किया परेशानघरों और दफ्तरों में पूरे दिन चलाने पड़े हीटर और ब्लोअर, दिन भर नहीं निकला सूरज, छाया रहा कोहरा और धुंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीसुल्तानपुर। 24 घंटे में अचानक अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री लुढ़क गया। जिससे शहर कांप उठा, पूरे दिन न सूरज दिखा न ही कोहरा और धुंध छंटी। गर्म कपड़ों के बावजूद लोगों को तेज सर्दी का सामना करना पड़ा। घरों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक पूरा दिन हीटर और ब्लोअर चलते रहे। ड्यूटी टाइम में ही सड़कों पर भीड़ भाड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 10:00 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद कोहरा छंटा, लेकिन हल्की धुंध पूरे दिन बनी रही। सर्दी की अधिकता के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त सा हो गया। लोग बेहद जरूरी काम के चलते ही घरों से बाहर निकले। इस वजह से सुबह 9:00 से 10:00 और शाम को 4:00 बजे से 5:00 बजे के बीच ही सड़कों पर भीड़ दिखाई दी। इसके अलावा अमूमन सन्नाटा सा छाया रहा। निराला नगर निवासी बबलू उपाध्याय कहते हैं कि इस समय बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। मौसम बेहद खराब है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


20 से और सितम ढाएगी सर्दी, चलेंगी बर्फीली हवाएं
सुल्तानपुर। भीषण सर्दी से फिलहाल छुटकारा मिलता नजर नहीं आ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सर्दी अभी एक सप्ताह इसी तरह बनी रहेगी। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. सीताराम मिश्र कहते हैं कि 17 से 19 जनवरी तक पूर्वी उत्तरी हवाएं चलेंगी और इसके बाद तीन दिन तक पश्चिमी उत्तरी हवाएं चलेंगी। जिससे पहाड़ों से सर्द हवाएं आएंगे। इस वजह से फिलहाल सर्दी कम होने के आसार नहीं हैं। न ही इधर एक सप्ताह में बरसात की कोई उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed