{"_id":"58e928d04f1c1bbf7a5b4bc9","slug":"merchant-shot-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली नगर क्षेत्र में शास्त्रीनगर मोड़ पर शनिवार सुबह बदमाशों ने रायबरेली के एक पशु व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली व्यापारी के दोनों पैरों में लगी और वह गिर पड़ा। व्यापारी के भाई के शोर मचाने पर हमलावर भाग गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायल व्यापारी को जिला अस्पताल ले गई। यहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रायबरेली के सलोन तहसील स्थित आशिकाबाद गांव निवासी मो. नसीम (45) पुत्र यासीन पशुओं की खरीद-फरोख्त का कार्य करते हैं।
शनिवार की सुबह नसीम अपने भाई यूसुफ के साथ रायबरेली से बकरियां लेकर पांचोपीरन स्थित पशु बाजार के लिए निकले थे। दोनों भाई पिकअप में बकरियां लादकर पयागीपुर की तरफ से शहर की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
फ्लाईओवर पार करने के बाद वे शास्त्रीनगर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अचानक दो युवकों ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया। पिकअप रुकने के बाद युवकों ने नसीम को बाहर बुलाया। जैसे ही नसीम पिकअप से नीचे उतरा, दोनों में एक युवक ने असलहे से उस पर फायरिंग शुरू कर दी।
गोली नसीम के दोनों पांव में लगी और गिर पड़ा। यह देख नसीम का भाई यूसुफ भी पिकअप से नीचे उतर आया। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। यूसुफ के शोर मचाने पर हमलावर बाइक लेकर भाग निकले।
गोली की आवाज व शोरशराबा सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस नसीम को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां के चिकित्सकों ने नसीम की हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
हमले की वजह का पता नहीं चल सका है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज वर्मा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। गोली चलाने वालों के बारे में नसीम कुछ नहीं बता सका है। ऐसे में गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल सका है।