फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   menka gandhi

मेनका गांधी ने दिए एक्सरे टेक्नीशियन पर कार्रवाई के निर्देश

Thu, 08 Oct 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
menka gandhi
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक्सरे टेक्नीशियन के लगभग छह वर्ष से ड्यूटी से गायब रहने के मामले में सांसद मेनका गांधी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। ग्रामीणों की शिकायत पर सांसद ने डीएम को ई-मेल कर छह वर्ष से गायब एक्सरे टेक्नीशियन को बर्खास्त कर अर्जित वेतन की वसूली करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जनता को ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए सरकार की ओर से भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद सालों से एक ही स्थान पर जमे स्वास्थ्य कर्मियों के मनमाने रवैये से जनता को मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। छह साल पहले बल्दीराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति हुई थी, लेकिन आज तक वह हॉस्पिटल में नहीं पहुंची।
विज्ञापन

यही नहीं वह घर बैठे बाकायदा वेतन भी ले रही है। आरोप है कि उपस्थिति रजिस्टर पर उसके हस्ताक्षर करने की जिम्मेदारी इसी अस्पताल में कार्यरत उसके फार्मासिस्ट पिता ने संभाल रखी है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, सांसद मेनका गांधी और जिले के प्रभारी मंत्री से मामले की शिकायत की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने डीएम को ई-मेल कर संबंधित एक्सरे टेक्नीशियन को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही छह साल से अर्जित वेतन की वसूली करने का भी निर्देश दिया है। सांसद के ई-मेल पर डीएम रवीश गुप्ता ने सीएमओ को कार्रवाई कर अवगत कराने का आदेश दिया है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि मामले में सीएचसी बल्दीराय के अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।

नहीं हुआ एक भी एक्सरे
बल्दीराय। अस्पताल के अभिलेखों की जांच से पता चलता है कि यहां आज तक एक भी एक्सरे नहीं हुआ है। ऐसा भी नहीं है कि इस अस्पताल पर एक्सरे के मरीज न आते हों लेकिन उन मरीजों को सुल्तानपुर रेफर कर दिया जाता है। इससे मरीजों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed