फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Melting cold shook, people were suffering

Sultanpur News: गलन भरी ठंड ने कंपाया, बेहाल रहे लोग

Wed, 28 Dec 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Melting cold shook, people were suffering
सुल्तानपुर। जिले में पछुआ चलने से हो रही गलन भरी ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। बुधवार को सुबह के समय कोहरा छाए रहने से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। सुबह करीब 10 बजे धूप होने पर लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने और हवा सामान्य गति से पछुआ चलने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

पछुआ चलने से ठंड में इजाफा हो गया है। बुधवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा। कोहरे से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लिया।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे से तेज धूप होने से ठंड से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली। शाम होते ही फिर ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने और हवा सामान्य गति से पछुआ चलने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed