{"_id":"6a6b901c1951e6cddb0b2030","slug":"meeting-sultanpur-minster-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-161713-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन लोग हैं, जो देश को बांग्लादेश बनाना चाह रहें : प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन लोग हैं, जो देश को बांग्लादेश बनाना चाह रहें : प्रभारी मंत्री
Thu, 30 Jul 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
. करौंदीकला के शहाबुद्दीनपुर में चौपाल को संबोधित करते प्रभारी मंत्री। संवाद
सुल्तानपुर। दिल्ली में हुए आंदोलन पर प्रदेश के युवा कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट में कहा कि वे कौन लोग हैं, जो देश को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं। आंदोलन में प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणियां की गईं, ऐसे लोग इसमें शामिल थे। पुलिस जांच कर रही है। अपराधी की जगह जेलों में होगी। पेपर लीक मामले में सरकार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व सांसद प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर पलटवार किया। सपा सांसद अखिलेश यादव की गई टिप्पणी पर कहा कि उनकी सोच नकारात्मक है।
इसके पहले प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा में योजनाओं की प्रगति को परखा। धनराशि लेकर काम लटकाने वाली विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं यूपीपीसीएल, सीएंडडीएस सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम से शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। करौंदीकला से इब्राह्मिपुर घाट के पुल तक जाने वाली निर्माणाधीन सड़क के मामले में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई।
कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में जानकारी लेते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन मेंं प्रभारी मंत्री ने विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, विनोद सिंह व एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में डीएम इंद्रजीत सिंह, एसपी चारू निगम के साथ समन्वय समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने पार्टी के कोर कमेटी के सदस्यों के साथ निरीक्षण भवन में बैठक की। बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विजय सिंह रघुवंशी, आलोक आर्या, रामेंद्र सिंह राणा सहित अन्य मौजूद रहे। शाम को प्रभारी मंत्री ने करौंदीकला के शहाबुद्दीनपुर गांव में चौपाल लगाकर लोगों के साथ संवाद किया।