फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Medicines worth Rs 3.86 lakh seized from an unlicensed medical store

Sultanpur News: बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर से 3.86 लाख की दवाएं जब्त

Tue, 14 Oct 2025 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Medicines worth Rs 3.86 lakh seized from an unlicensed medical store
दवा की दुकान पर जांच करती औष​​धि निरीक्षक की टीम। - फोटो : दवा की दुकान पर जांच करती औष​​धि निरीक्षक की टीम।
सुल्तानपुर। सीतापुर की एक फर्म से प्रतिबंधित दवाओं की खरीद की जानकारी पर शहर के पारकींसगंज में पहुंची औषधि विभाग की टीम ने विनोद फार्मा पर छापा मारा। दवाओं की जांच की और काफी देर तक फर्म संचालक से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान प्रतिबंधित दवा नहीं मिली, लेकिन एक ही फर्म के लाइसेंस पर दो और दुकानें संचालित होती पाई गईं, जिसके बाद टीम ने वहां रखी 3,86,816 रुपये की दवा को जब्त कर फर्म संचालन पर रोक लगा दिया। दवाओं के दो सैंपल भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (औषधि) अयोध्या मंडल मनोज कुमार के निर्देश पर साेमवार को औषधि निरीक्षक सुल्तानपुर राजू प्रसाद, औषधि निरीक्षक अयोध्या आलोक कुमार त्रिवेदी व औषधि निरीक्षक बाराबंकी रजिया बानो की टीम ने शहर के पारकींसगंज में विनाेद फार्मा पर छापा मारा। टीम ने नैमिष धाम मेडिकल स्टोर अटवा सीतापुर की ओर से उपलब्ध कराए गए फेंसीपिक टी सिरप के क्रय-विक्रय के बारे में पूछताछ की और दुकान की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दुकान में कोडीन युक्त सिरप नहीं मिला। पूछताछ में संचालक विनोद ने बताया कि उनकी एक और फर्म इसी नाम से संचालित है। जिला औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बिक्री और वितरण के लिए ढेर सारी दवाइयां स्टॉक में पाई गईं। लाइसेंस मांगने पर संचालक दूसरी दुकान का ड्रग लाइसेंस नहीं दिखा पाया, दवा के दो नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed