फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Medicine to prevent filariasis will be given from house to house

Sultanpur News: घर-घर जाकर खिलाई जाएगी फाइलेरिया से बचाव की दवा

Fri, 07 Jul 2023 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Medicine to prevent filariasis will be given from house to house
भदैंया (सुल्तानपुर)। 10 अगस्त से शुरू होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर घर जाकर सभी को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगे। अभियान की जागरूकता को लेकर बृहस्पतिवार को सीएचसी कार्यालय सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। कार्यशाला में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन



कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएचसी अधीक्षक डाॅ. आरपी सिंह ने कहा कि 10 अगस्त से एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगे। एक से दो वर्ष आयु के बच्चों को दवा का सेवन स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने सामने ही करवाएंगे। बताया कि दवा खाने के बाद जी मिचलाने या उल्टी आने पर घबराएं नहीं, यह एक सामान्य प्रक्रिया है। ऐसा शरीर में फाइलेरिया के परजीवी होने से हो सकता है, जो दवा खाने के बाद मरते हैं।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डाॅ. जसप्रीत ने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाओं को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम के डाॅ. रवींद्र कुमार ने सभी बीसीपीएम से कहा कि वे इस अभियान को लेकर अपने-अपने क्षेत्र का माइक्रो प्लान समय रहते तैयार करा लिया जाए। कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कनकलता त्रिपाठी, मिथिलेश पांडेय, मंजूलता, योजना सिंह, पूनम मिश्रा, पूर्णिमा, अंजू सिंह, सरोज, सत्यवती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed