{"_id":"59f4c73a4e616ad89fe81a3f3c7b7e9f","slug":"medical-waste-in-nursery-of-forest-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की नर्सरी में फेंक रहे मेडिकल कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की नर्सरी में फेंक रहे मेडिकल कचरा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 28 Aug 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर के दरियापुर-पयागीपुर के बीच स्थित वन विभाग की नर्सरी में स्थानीय नर्सिग होम संचालक मेडिकल कचरा फेंक रहे हैं। प्रकरण के खुलासे पर प्रभागीय वनाधिकारी ने जांच टीम गठित कर दी है। परिसर में कचरा मिलने की पुष्टि पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराने का टीम को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर-पीपरपुर रेलखंड के निकट स्थित रेल साइडिंग व इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच वन विभाग की नर्सरी है। विभागीय नर्सरी में माली व वॉचर की तैनाती की गई है। यहां आम, अर्जुन, नीम, शीशम समेत पौधरोपण में उपयोगी कई वेराइटी के 10 फुट के पौधे तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन
शेष एक किलोमीटर का लंबा क्षेत्र हरित क्षेत्र घोषित है। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारों के नर्सिग होम संचालकों की तरफ से नर्सरी में मेडिकल कचरा फेंका जा रहा है। प्रकरण के खुलासे पर प्रभागीय वनाधिकारी ने रेंजर के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है। टीम को नर्सरी क्षेत्र की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब
प्रभागीय वनाधिकारी केसी वाजपेयी ने कहा कि परिसर में कचरा मिलने की पुष्टि पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराने का टीम को निर्देश दिया गया है। संबंधित रेंजर से एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की गई है।