{"_id":"603a728a8ebc3e14fe0346f1","slug":"medical-leave-of-board-duty-teachers-will-be-accepted-only-on-cmo-report-sultanpur-news-lko567071146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ की रिपोर्ट पर ही मिलेगी मेडिकल लीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ की रिपोर्ट पर ही मिलेगी मेडिकल लीव
विज्ञापन
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से मेडिकल लीव लेकर किनारा करने वाले शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इन कर्मियों का चिकित्सकीय अवकाश तभी स्वीकृत होगा जब मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से चिकित्सकीय प्रमाणपत्र जारी किया गया हो।
यूपी बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होनी है। परीक्षा ड्यूटी न करनी पड़े इसके लिए तमाम शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी मेडिकल लीव लेकर घर बैठ जाते हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद पुन: ड्यूटी ज्वॉइन करते हैं। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान शिक्षकों के चिकित्सकीय अवकाश ले लेने की वजह से केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक की नियुक्ति में कठिनाई होती है।
इसको देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि चिकित्सकीय अवकाश तभी स्वीकृत किया जाए जब मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से दिया गया अस्वस्थता प्रमाण पत्र संलग्न हो।
विज्ञापन
उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया है कि परिषदीय परीक्षाओं के आरंभ होने के पहले मेडिकल लीव लेने वाले अध्यापकों, प्रधानाचार्यों के चिकित्सकीय अवकाश की संस्तुति के पहले पूर्ण परीक्षण किया जाए।
काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की ओर से पुरानी पेंशन बहाली व डीए बहाल करने की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मंडल उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष शकील अहमद, जिला मंत्री संजय तिवारी, अजय सिंह, राम तीरथ, रामनाथ व प्रेमचंद लाल ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। पदाधिकारियों ने 300 दिन का उपार्जित अवकाश का नकदीकरण करने तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती की पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की।