फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Medical College-Post Office Road got the name of Shri Guru Nanak Dev Marg.

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज-डाकघर रोड को मिला श्री गुरु नानक देव मार्ग का नाम

Sun, 02 Nov 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 02 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Medical College-Post Office Road got the name of Shri Guru Nanak Dev Marg.
श्री गुरु नानक देव मार्ग के ​शिलापट का लोकार्पण करते नपा चेयरमैन प्रवीन अग्रवाल।  
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज से डाकखाना चौराहे को जाने वाली सड़क को श्री गुरु नानक देव मार्ग के नाम से जाना जाएगा। नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने रविवार को गुरु नानक देव की जयंती के पूर्व नगर कीर्तन के मौके पर मार्ग का नामकरण करते हुए शिलापट का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चौराहे पर गुरु नानक देव मार्ग के नामकरण के मौके पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि शहर के डाकघर चौराहे से मेडिकल कॉलेज जाने वाले मुख्य मार्ग पर काफी व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। रोजाना बड़ी संख्या में लोगोें का आवागमन हो रहा है। पहले यह मार्ग गंदानाला मार्ग के नाम से जाना जाता था। इस मार्ग का नाम बदलने की मांग बराबर की जाती रही।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड ने इस मार्ग का नामकरण ‘श्री गुरु नानक देव मार्ग’ (जीएनडी रोड) स्वीकृत किया है। सिख समाज की ओर से निकाली गई नगर कीर्तन शोभायात्रा में शामिल पंज प्यारों व सिख समुदाय के अन्य लोगों का चेयरमैन ने स्वागत व अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राज खन्ना, सभासद रमेश सिंह टिन्नू, सुशीला देवी, प्रवीण मिश्र, दिनेश चौरसिया, गिरीश कुमार मिश्र, अरविंद कुमार यादव, अरशद हबीब, मनीष जायसवाल, संदीप गुप्ता, संतोष चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आशीष, जगजीत सिंह छंगू, विजय त्रिपाठी, रीना जायसवाल, श्रीनाथ वर्मा, अखिलेश जायसवाल, रामेंद्र सिंह, प्रतीक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed