{"_id":"4be374e8d66f978ea39d82bc396fc20f","slug":"maximum-45-symbol-on-ballot-paper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतपत्र पर होंगे अधिकतम 45 चुनाव चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपत्र पर होंगे अधिकतम 45 चुनाव चिह्न
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 23 Aug 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पंचायत चुनाव में सबसे अधिक जिला पंचायत सदस्य के 18 चुनाव चिह्न वाले मतपत्र होंगे। प्रधान व बीडीसी के 45 प्रत्याशियों तक लड़ने पर मतपत्रों की व्यवस्था रहेगी। सबसे कम ग्राम पंचायत के 18 प्रत्याशियों के लड़ने तक मतपत्रों की व्यवस्था की गई है। चुनाव में लोगों की उत्सुकता को देखते हुए जिल पंचायत सदस्य के 18 चुनाव चिह्नों वाले सर्वाधिक करीब 11 लाख मतपत्रों की व्यवस्था आयोग ने की है।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत के तिथि की घोषणा अभी भले नहीं हुई है लेकिन तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आयोग ने चुनाव को देखते हुए सभी पदों के लिए मतपत्रों की व्यवस्था अभी से कर ली है। सभी जिलों में ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए अनुमानित प्रत्याशियों की संख्या के आधार पर मतपत्रों की व्यवस्था आयोग ने एडवांस में कर ली है। सभी जिलों के लिए मतपत्रों को एलॉट कर दिया गया है।
विज्ञापन
चार से लेकर 45 संख्या तक चिह्नों के होंगे मतपत्र
ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चार, छह, नौ, 12 व 18 प्रत्याशियों की संख्या तक चुुनाव चिह्न होंगे। इसी तरह से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चार, छह, नौ, 12, 18, 27 व 36 चुनाव चिह्न वाले मत पत्र तैयार करवाए गए हैं। ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए इसे 45 प्रत्याशियों की संख्या तक चुनाव चिह्न का बंदोबस्त किया गया है।
विज्ञापन
अनुमान के आधार पर हुई व्यवस्था
अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उपजिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णलाल तिवारी ने बताया कि अनुमान के आधार पर मतपत्रों की व्यवस्था कर ली गई है। नामांकन के बाद यदि और जरूरत पड़ी तो आयोग को सूचना भेजकर मतपत्र मंगाया जाएगा। व्यवस्था पूर्व के चुुनावों के आधार पर की जाती है।