फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Matar Dal in demand after hike in arhar

मटर दाल की डिमांड बढ़ी

Sun, 25 Oct 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 25 Oct 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन

अरहर दाल के बेकाबू भाव ने किचन पर खासा प्रभाव डाला है। दुकानों पर अरहर दाल के खरीदारों की संख्या घटने लगी है। अरहर की जगह मटर की दाल ने रसोई में अपना स्थान बना लिया है। दुकानदारों का कहना है कि मटर की दाल सस्ती होने के चलते उसकी डिमांड बढ़ गई है।

विज्ञापन



 बीते कुछ दिनों से अरहर की दाल के भाव बेकाबू होते जा रहे हैं। 80-90 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाली दाल का रेट 150 से 200 रुपये पहुंच गया है। अरहर के भाव बढ़े तो महिलाओं का बजट गड़बड़ा गया। हालत यह है कि अरहर की दाल के खरीदारों की संख्या घटने लगी है। फुटकर की बात तो दूर थोक रेट पर भी लोग अरहर की दाल खरीदने को तैयार नहीं हो रहे हैं। इसका फायदा मटर की दाल को मिल रहा है। मटर की दाल मौजूदा समय में 31 से 40 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। व्यापारियों का कहना है कि इस वक्त फुटकर मटर की दाल ज्यादा बिक रही है। एक दुकान से रोजाना तकरीबन 10 से 20  किलोग्राम दाल की बिक्री हो रही है। महिलाएं मटर की दाल को प्रयोग में ला रही हैं। शहर के थोक गल्ला व्यापारी शंकर लाल कैलाशी ने बताया कि अरहर के स्थान पर मटर और चना की दाल की खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन


प्रशासन ने किया सस्ती दाल का प्रबंध
जिला प्रशासन ने व्यापारियों के सहयोग से अरहर की दाल का रेट निर्धारित किया है। देसी दाल 110 व पॉलिश दाल 130 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेची जा रही है। शहर में 10 दुकानों पर सस्ते मूल्य में अरहर की दाल बेची जाएगी। एक ग्राहक अधिकतम 10 किलोग्राम दाल खरीद सकता है। सभी तहसील मुख्यालयों पर कम से कम दो दुकानों पर दाल के अलग काउंटर बनाए जाएंगे। ग्राहकों के नाम पते व खरीदारी का विवरण रजिस्टर में दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी सीडीओ राम यज्ञ मिश्रा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed