{"_id":"57aa0a954f1c1be15bee44fb","slug":"martyr-mahendra-yadav-brings-laurel-to-kadipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्र की शहादत पर गर्व लेकिन गम में डूबा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्र की शहादत पर गर्व लेकिन गम में डूबा गांव
Amarujala Bureau
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
10 नवंबर काे होनी थी वरीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए महेंद्र यादव के गांव मलिकपुर नोनरा में कोहराम मचा है। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद का शव देर रात लाए जाने की संभावना है। गमगीन पिता ने कहा कि बेटे की शहादत पर गर्व है।
विज्ञापन
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर नोनरा गांव निवासी किसान राम शब्द यादव का बेटा महेंद्र यादव (27) लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीए की पढ़ाई के बाद यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर वर्ष 2011 में भर्ती हुआ था। महेंद्र ने यूपी पुलिस ने सब इंस्पेक्टर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी लेकिन इंटरव्यू नहीं दिया था। इस बीच एक सितंबर 2014 को महेंद्र बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हो गया। मौजूदा समय में महेंद्र की तैनाती उत्तरी कश्मीर में थी।
विज्ञापन
सोमवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के मच्छैल सेक्टर में आंतकियों से मुठभेड़ में महेंद्र यादव समेत तीन जवान शहीद हो गए थे। सोमवार की रात आठ बजकर 33 मिनट पर जम्मू कश्मीर के कंट्रोल रूम से मलिकपुर नोनरा गांव महेंद्र यादव के पिता राम शब्द यादव को शहीद होने की सूचना दी गई। महेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन