फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Married woman's dead body found hanging in room

Sultanpur News: कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 03 Aug 2024 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 03 Aug 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging in room
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रायचंद्रपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात एक विवाहिता का शव कमरे की छत से फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पहुंची मृतका की मां ने पति समेत नौै लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के बरसड़ा रायचंद्रपुर गांव निवासी हीतेश कुमार लोहरामऊ स्थित कोल्ड स्टोर पर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी खुशबू (25) का शव कमरे की छत के हुक से फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने खुशबू की मौत के बारे में पुलिस को बताया। इसके बाद कोतवाली देहात थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतरवाया गया। वहीं घटना के बारे में मृतका के मायके वालों को भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद खुशबू के पिता दिनेश कुमार व मां श्यामा देवी मौके पर पहुंचीं। मां ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पति, सास, ससुर समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पीएम के लिए भेेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के घोरहा गांव निवासी दिनेश कुमार की पुत्री खुशबू का विवाह हीतेश से करीब दो साल पहले हुआ था। उनकी कोई संतान नहीं थी। विवाह के कुछ दिनों बाद दोनों के बीच अनबन हो गई थी। बाद में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed