{"_id":"68bb3afb001dc088fa0e787b","slug":"married-woman-dies-due-to-electric-shock-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-140242-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: करंट लगने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: करंट लगने से विवाहिता की मौत
Sat, 06 Sep 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
कुड़वार। बेला पश्चिम गांव में बुधवार शाम टिन शेड में उतरे करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के ससुर ने पड़ोसियों को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कुड़वार थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेला पश्चिम गांव निवासी इंद्र कुमार तिवारी प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी रीता तिवारी (38) बुधवार शाम साढ़े छह बजे घर के अहाते में स्थित टिन शेड के खंभे में बंधे तार से कपड़ा उतारने गई थी। परिजनों के अनुसार, टिन शेड में उतरे करंट की चपेट में आने से रीता झुलस गईं।
गंभीर हालत में घरवाले उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। श
विज्ञापन
कुड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्र ने बताया कि मृतका के ससुर केशव प्रसाद तिवारी ने तहरीर दी है। आरोप है कि उनके घर के अहाते में स्थित टिन शेड से छूकर बगल में रहने वाले कुछ लोगों की विद्युत केबल गई है। उसी केबल के करंट से उनकी बहू की मौत हो गई। इस मामले की जांच की जा रही है।
तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
रीता के तीन बच्चे हैं। मां की मौत से बड़ी पुत्री साक्षी, पुत्र ऋषभ व सबसे छोटी बेटी पलक का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की सास बसंता देवी ने बताया कि बहू की मौत हमारे परिवार के लिए दुखदायी है।