{"_id":"5d56ef2f8ebc3e89b9232ba8","slug":"married-woman-died-under-suspicious-condition-sultanpur-news-lko4765267164","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
गौरीगंज। स्थानीय थाने के सैंठा गांव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध दशा में कमरे के अंदर विवाहिता का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मृतका के परिवारीजनों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारने का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने पति की तलाश शुरू कर दी है।
गौरीगंज थाने के सैठा गांव निवासी मोनू सिंह के साथ सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के गांव भंडरा निवासी अरुण कुमार की बहन प्रीती सिंह की शादी नवंबर 2017 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर प्रीती को परेशान व प्रताड़ित करते रहते थे।
शुक्रवार की सुबह घर के अंदर कमरे में प्रीती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला तो गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना प्रीती के भाई अरुण सिंह को दी। सूचना पर पहुंचे अरुण सिंह ने थाने में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति पर बहन को मारने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन
केस दर्ज करने के बाद गांव पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों का बयान दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस पति की तलाश के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने अरुण कुमार सिंह की तहरीर पर पति मोनू सिंह के खिलाफ दहेज प्रथा समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि पति की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर उसका चालान कोर्ट भेजा जाएगा।