फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Married woman died under suspicious condition

Sultanpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Mon, 22 May 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 22 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious condition
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र मोतिगरपुर के गोरसरा गांव में शनिवार देर रात संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामा की तहरीर पर 11 के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी बाबूलाल वर्मा ने अपनी 25 वर्षीय पुत्री प्रिंसी की शादी दो वर्ष पूर्व मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के गोरसरा गांव निवासी संतोष से की थी। आरोप है कि शनिवार रात प्रिंसी अपनी मां कंचन वर्मा से बात कर रही थी कि तभी ससुराल वाले फोन छीनने लगे जिसकी आवाज फोन पर आ रही थी। इसी बीच अचानक फोन कट गया। उसके बाद दो बार फोन किया गया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन



रविवार सुबह करीब पांच बजे प्रिंसी के ससुराल वालों ने उसके चचेरे भाई को फोन कर हार्टअटैक की बात बताते हुए प्रिंसी को इलाज के लिए लखनऊ ले जाने की बात कही। इस सूचना पर शिवगढ़ थाने के अलीपुर निवासी मृतका के मामा पवन वर्मा, मां कंचन वर्मा व अन्य परिजन कुछ ही देर में प्रिंसी की ससुराल पहुंच गए। वहां प्रिंसी को तख्त पर मृत अवस्था में लिटाया गया था और उसका अंतिम संस्कार करने के लिए ट्रैक्टर पर लकड़ी-कंडे आदि रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रिंसी का पोस्टमार्टम कराने की बात पर ससुराल वालों का मायके वालों से विवाद शुरू हो गया। प्रिंसी के मामा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर बाद मोतिगरपुर पुलिस और सीओ कादीपुर शिवम मिश्रा मौके पर पहुंचे। मृतका के शरीर व गले पर चोट के कई निशान पाए गए।



मृतका के मामा पवन कुमार वर्मा की तहरीर पर पति के अलावा ससुर शिवचरन, सास गीता देवी, जेठ शिव प्रसाद उर्फ करिया व सर्वेश, जेठानी निशा और कंचन तथा चार ननदों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed