फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Married woman died under suspicious condition

Sultanpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sat, 02 Mar 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 02 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious condition
कादीपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव कटसारी में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालांकि इस संबंध में अभी कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। किंतु ग्रामीणों के अनुसार मायके पक्ष के लोग कोतवाली में केस दर्ज कराने गए हैं। उधर, पुलिस पोस्टमार्टम की तैयारी में लगी थी।
विज्ञापन


जयसिंहपुर कोतवाली के सदरपुर गांव के उमाशंकर ने अपनी पुत्री खुशबू की शादी तीन वर्ष पहले कोतवाली कादीपुर के कटसारी गांव के सोमनाथ के पुत्र अमित से की थी। अमित ने बताया कि शुक्रवार को खुशबू के पेट में दर्द हुआ। उसने दवा लाकर खुशबू को दी और भट्टे पर मजदूरी करने चला गया। कुछ देर बाद उसे सूचना मिली की पत्नी की मौत हो गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार उस समय घर पर केवल उनके ससुर सोमनाथ ही मौजूद थे और परिजन काम करने बाहर चले गए थे। घटना की सूचना पाकर मृतका के पिता उमाशंकर भी वहां पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार वे ससुराल पक्ष पर केस दर्ज कराने के लिए कोतवाली गए हैं। हालांकि प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed