{"_id":"6856f70fc2492d95a7095562","slug":"marpet-charged-after-bike-collision-case-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-135512-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बाइक टकराने के बाद मारपीट का आरोप, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बाइक टकराने के बाद मारपीट का आरोप, केस
Sat, 21 Jun 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। शाहपुर लपटा निवासी जयदीप के मुताबिक शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह अपने मित्र के साथ बाइक से जा रहा था। आरोप है कि कैथवारा गांव के पास दूसरी बाइक पर सवार पूर्व प्रधान कमलेश सिंह निवासी कैथवारा, मोतिगरपुर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
कमलेश सिंह के समर्थन में पहुंचे अज्ञात लोगों ने जयदीप व उनके दोस्त को मारापीटा। पुलिस ने जयदीप की तहरीर पर पूर्व प्रधान कमलेश सिंह व 15 अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार देर रात केस दर्ज कर लिया है।
वहीं, कमलेश सिंह के भतीजे सतीश सिंह ने जयदीप व अन्य लोगों के खिलाफ मोतिगरपुर थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि जयदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की है। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायतें मिली हैं। एक पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर जांच की जा रही है।