{"_id":"57d58cb14f1c1bb46131896b","slug":"markets-glittering-on-bakreed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में बकरीद की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में बकरीद की रौनक
Amarujala Bureau
Updated Sun, 11 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
जिले भर में त्यौहार की धूम
- फोटो : अमर उजाला
जिले में बकरीद पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में भारी उत्साह है। ईदगाह व मस्जिदों में साफ-सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य शुरू हो गया है। बाजारों की रौनक बढ़ गई है। सुबह से लेकर शाम तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ दिख रही है। पांचोपीरन स्थित मंडी में कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बकरीद का त्यौहार मंगलवार को मनाया जाएगा। इसके लिए ईदगाह एवं मस्जिदों की साफ-सफाई की जा रही है। त्यौहार की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजार में त्यौहार को लेकर कपड़े, जूते-चप्पल, साज-सज्जा व सेवईं की दुकानों में भीड़ देखी जा रही है। कपड़े की दुकानों पर सलवार सूट, जींस, टी शर्ट, शेरवानी, पठानी सूट की खरीदारी लोग कर रहे हैं। शहर से सटी पांचोपीरन मंडी में कुर्बानी के लिए बकरे भी खरीदे जा रहे हैं। नगर काजी व जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने बताया कि शहरी क्षेत्र में करीब 50 मस्जिद व एक ईदगाह है।
विज्ञापन
इब्राहिम नबी व इस्माइल की याद में मनाया जाता पर्व
नगर काजी व जामा मस्जद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने बताया इस्लाम धर्मावलंबियों के दो प्रमुख त्यौहार हैं। एक ईद-उल-फितर तथा दूसरा ईद-उल-अजहा। ईद-उल-फितर में प्रतिदिन तराबीह की नमाज अदा की जाती है और ईद-उल अजहा का पर्व इब्राहिम नबी व उनके पुत्र इस्माइल के बेमिसाल रूह फरमा देने वाली कुर्बानियों की यादगार में मनाया जाता है।
विज्ञापन
सफाई, प्रकाश व पेयजल के किए गए इंतजाम
बकरीद के त्यौहार पर पालिका प्रशासन की ओर से ईदगाह समेत शहर की प्रमुख मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। विद्युत पोलों पर प्रकाश की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा मंगलवार को बकरीद के अवसर पर पानी के समुचित प्रबंध के लिए जगह-जगह टैंकरों का इंतजाम किया गया है। पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि पालिका कर्मियों को बकरीद के त्यौहार को लेकर दिशा निर्देश दिया गया है। मस्जिदों के आसपास सफाई व पेयजल के समुचित प्रबंध कर दिए गए हैं।