फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Markets buzz with Teej shopping; crowds throng the streets

Sultanpur News: तीज की खरीदारी से बाजार गुलजार, उमड़ी भीड़

Sun, 13 Sep 2026 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Markets buzz with Teej shopping; crowds throng the streets
हरतालिका तीज के लिए हाथों में मेहंदी रचवाती महिलाएं। सं
सुल्तानपुर। अखंड सुहाग की कामना का पर्व हरतालिका तीज सोमवार को मनाया जाएगा। इसके लिए सुहागिनों और युवतियों में खासा उत्साह है। रविवार शहर के चौक, बाटागली, शाहगंज चौराहा और जीएन रोड स्थित कपड़ा, सराफा, शृंगार सामग्री और पूजा की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने साड़ी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर समेत अन्य सुहाग सामग्री की खरीदारी की। मेहंदी रचाने के लिए युवतियों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

तीज पर सुहागिनें निर्जला व्रत रखेंगी और सोलह शृंगार कर शाम को भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करेंगी। पूजन में फल और सुहाग सामग्री अर्पित कर पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। महिलाएं तीज की कथा सुनने के साथ रात्रि जागरण करेंगी और शिव-पार्वती के गीत गाएंगी।
विज्ञापन

दुकानदारों ने चूड़ियों और परिधानों की नई शृंखला सजाई है। चूड़ी विक्रेता मनोज ने बताया कि युवतियां पोशाक के रंग के अनुसार चूड़ियों के सेट पसंद कर रही हैं। कपड़ा व्यापारी अभिषेक बरनवाल के अनुसार साड़ी और सूट की बिक्री बढ़ी है। सराफा व्यापारी गोपालजी सोनी ने बताया कि हल्के और पारंपरिक आभूषणों की मांग भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed