{"_id":"581232454f1c1b6c1ebc1c90","slug":"market-shining-in-dhanteras","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में धनतेरस की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में धनतेरस की धूम
Amar ujala Bureau
Updated Thu, 27 Oct 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
बाजार में उमड़े खरीदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर बाजार में ऑफरों की भरमार है। कपड़ों की खरीद पर एक के साथ एक फ्री का ऑफर है। इसके अलावा पांच हजार से अधिक की खरीद पर सन ग्लास व ट्राली बैग ग्राहकों को दिया जा रहा है। ऑटो बाजार में गाडिय़ों की खरीद पर चांदी के सिक्के व एलईडी का उपहार देकर ग्राहकों को लुभाने के लिए बेहतरीन स्कीम कंपनियों की ओर सेे शुरू की गई है।
विज्ञापन
धनतेरस पर बाजार सजकर तैयार है। गुरुवार को बाजार में कपड़े, गहनों की खरीदारी ने जोर पकड़ा है। कपड़ों के बाजार में वूलेन वैराइटी पर कंपनी की ओर से ऑफर दिया गया है। कपड़ों के प्रतिष्ठित व्यवसायी अमित तिवारी ने बताया कि इस बार धनतरेस व दीपावली पर ब्रांडेड कंपनियों की ओर से वूलेन कपड़ों पर ऑफर दिया गया है। पांच हजार रुपये तक की खरीद पर 2500 रुपये का सनग्लास दिया जा रहा है।
विज्ञापन
10,000 रूपये के कपड़ों की खरीद पर ट्राली बैग का ऑफर है। इसके अलावा मार्केट में लेडीज वियर पर भी स्कीम है। लेडीज सूट पर एक के साथ एक फ्री की स्कीम है। जींस की खरीद पर भी कंपनियों ने ऑफर दिया है। दो जींस की खरीद पर एक जींस मुफ्त दी जा रही है। बर्तन का बाजार भी चमका है। मिक्सी की खरीद पर 25 प्रतिशत की छूट दी गई है। प्रेशर कुकर पर 10 प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत की छूट ब्रांडेड कंपनियों की ओर से दी गई है। फ्राईपैन पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। व्यवसायी राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मिक्सी, माइक्रोवेव एलईडी व वाशिंग मशीन की खरीद पर पॉवर बैंक व डिनर सेट दिया जा रहा है।
विज्ञापन