फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   market covered with eid buyers

बाजारों में ईद की रौनक

Thu, 16 Jul 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 16 Jul 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
वहीं, रमजान माह के आखिरी जुमा (अलविदा) की नमाज को लेकर लोगों में उत्साह है। मस्जिदों, मदरसों व इमामबाड़ों में शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को होने वाली अलविदा की नमाज को  लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह है। इस मौके पर मस्जिद व मदरसों में लोगों की भीड़ जुटती है जिसे लेकर प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। 
विज्ञापन


सुरक्षा के साथ ही दूसरे इंतजाम भी किए जा रहे हैं। अलविदा जुमा की नमाज को लेकर मस्जिदों में खासा इंतजाम किया गया है। पालिका प्रशासन की ओर से साफ-सफाई के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, ईद की नमाज मस्जिदों के साथ खुले में भी अदा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में ज्यादातर लोग प्यारेपट्टी स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज अदा करतें। बारिश होने से ईदगाह में होने वाली ईद की नमाज स्थल पर पानी भर गया है। पालिका प्रशासन की ओर से जल निकासी के लिए पंपिंग सेट लगाया गया है।


पालिका का दावा है कि बारिश बंद होने के तीन-चार घंटे में जल निकासी करके मिट्टी आदि पाटकर व्यवस्था मुकम्मल कर दिया जाएगा। यदि बारिश नहीं रूकती है तो लोग मस्जिदों, मदरसा व इमामबाड़ों में ही ईद की नमाज अदा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed