फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mantra of 'Yoga Se Nirog' to be echoed on Yoga Day

Sultanpur News: योग दिवस पर आज गूंजेगा ‘योग से निरोग’ का मंत्र

Sat, 21 Jun 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 21 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mantra of 'Yoga Se Nirog' to be echoed on Yoga Day
विजेथुआ महावीरन में योग करते लोग
सुल्तानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को जिलेभर में योग से निरोग रहने का मंत्र गूंजेगा। शहर के पर्यावरण पार्क में प्रभारी मंत्री के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी योग करेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी होने का दावा किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह योग शिविर का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में शहर के पर्यावरण पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को योग शिविर आयोजित होगा। इसके लिए शुक्रवार को लगाए गए टेंट के नीचे योग करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दरी बिछाई गई है।
विज्ञापन

योग शिविर में मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर और विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त गौरव दयाल शामिल होंगे। मुख्य योग प्रशिक्षक सुनील दत्त तिवारी प्राणायाम सिखाएंगे। सुबह 6:30 से 7:45 बजे तक पर्यावरण पार्क में योग शिविर चलेगा। शहर के अन्य स्थानों पर भी योग शिविर आयोजित किया जाएगा। ग्रामीण अंचल के सभी तहसीलों कादीपुर, लंभुआ, जयसिंहपुर, बल्दीराय और इसौली के साथ ही 14 विकासखंडों और सभी 979 ग्राम पंचायतों में भी योग शिविर कराए जाएंगे। सभी अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में महिलाओं ने किया योग और प्राणायाम

सुल्तानपुर। शहर के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक डॉ. पूनम सिंह ने महिलाओं को योग और प्राणायाम का अभ्यास कराया।
कहा कि गर्भावस्था एक महिला के जीवन का बेहद महत्वपूर्ण समय होता है। महिलाओं को थकान, मतली (मॉर्निंग सिकनेस), नींद न आना, सिरदर्द और चक्कर आना आदि लक्षण शामिल हैं। गर्भावस्था में योग और प्राणायाम करने से शरीर में ताकत और लचीलापन तो बढ़ता ही है। इसके साथ ही मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन भी देखने को मिलता है। डॉ. आभा सिंह ने कहा कि नियमित योग करने वाले लोग स्वस्थ्य हैं।
योग से कम हो गया वजन

अमिता वर्मा माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। इनका वजन काफी बढ़ गया था। बहुत परेशान थीं। किसी ने उन्हें बताया कि योग करने से यह समस्या दूर हो जाएगी। तब अमिता ने योग प्रशिक्षक डॉ. पूनम सिंह के नेतृत्व में योग करना शुरू कर दिया। आज वे पूरी तरह से फिट हैं।

नियमित योग करने से आया बदलाव

संदीप सिंह माध्यमिक विद्यालय टिकरिया में कार्यरत हैं। बताया कि पहले शरीर में भारीपन लगता था। योग प्रशिक्षक की सलाह पर जब से योग करना शुरू किया, तब से काफी बदलाव आ गया है।

बीपी और वजन की समस्या हुई दूर

दूबेपुर ब्लॉक के दिखौली निवासी सुधीर सिंह ने बताया कि यहां योग वेलनेस सेंटर में डॉ. पूनम सिंह कार्यरत हैं। वह लोगों को योग सिखाती हैं। पहले बीपी की समस्या थी और वजन भी अधिक था। जब से अपने जीवन में योग को शामिल किया तो हमारी दोनों समस्या दूर हो गई।
इनसेट-
योग से तनाव और सिर दर्द हुआ छूमंतर

शिल्पी तिवारी सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं। बताया कि मेरे जीवन में योग से सकारात्मक परिवर्तन हुआ है। तनाव की वजह से मुझे सिर दर्द की समस्या हो गई थी। योग एवं प्राणायाम की मदद से अब मैं बिल्कुल ठीक हूं।


लोगों को कराया योग का अभ्यास

सूरापुर सुल्तानपुर। विजेथुआ महावीरन धाम स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के सामने बने रैन बसेरे में योगा सप्ताह के तहत शुक्रवार को डाॅ. एके सिंह ने लोगों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व सुबह मंडूकासन, ताड़ासन, भुजंगासन, भ्रामरी प्राणायाम और नाड़ीशोधन प्राणायाम का अभ्यास कराया। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed