फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   manrega

65 हजार बेहाल श्रमिकों को मनरेगा से मिली संजीवनी

Thu, 04 Jun 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
manrega
सुल्तानपुर। करीब ढाई माह के लॉकडाउन से परेशान श्रमिकों को मनरेगा से संजीवनी मिली है। जिले के 933 ग्राम पंचायतों में मनरेगा से कार्य शुरू होने पर करीब 65 हजार श्रमिकों व उनके परिवार का जीवन पटरी पर लौटने लगा है। इसमें कुछ प्रवासियों का भी परिवार शामिल है। हालांकि अभी बड़ी संख्या में प्रवासी जॉब कार्ड से वंचित हैं।
विज्ञापन

देश में करीब ढाई माह तक रहे लॉकडाउन में काम बंद होने से खासकर श्रमिक वर्ग का जीवन बेपटरी हो गया था। इस बीच सरकार ने मनरेगा का कार्य शुरू कराकर श्रमिकों का जीवन पटरी पर लाने का निर्देश दिया था। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर विकास विभाग ने अभी तक 986 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 933 ग्राम पंचायतों में मनरेगा से विभिन्न कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

मनरेगा में मौजूदा समय में 65,943 महिला व पुरुष जॉब कार्डधारक का कार्य कर रहे हैं। मनरेगा सेल के मुताबिक 933 ग्राम पंचायतों में मौजूदा समय में 2,722 कार्य चल रहे हैं। इसमें तालाब, संपर्क मार्ग, बांध समेत अन्य कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा से निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसमें कार्य कर रहे 65,943 श्रमिकों व उनके परिवार का जीवन पटरी पर लौटने लगा है। मनरेगा से मिल रही मजदूरी से श्रमिकों के परिवार का भरण-पोषण होने लगा है। इसमें 3,816 प्रवासी भी शामिल हैं। प्रवासियों के कार्य करने से उनकी भी समस्या कम हुई है।
65 हजार प्रवासियों के सापेक्ष बने चार हजार जॉब कार्ड
प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार जिले में अभी तक करीब 65 हजार प्रवासी पहुंच चुके हैं। प्रशासन ने मनरेगा से कार्य करने की चाह रखने वाले प्रवासियां का जॉब कार्ड बनाने का निर्देश दिया है। प्रशासन के निर्देश पर अभी तक चार हजार प्रवासियों के जॉब कार्ड बनाए जा चुके हैं।
अभी बड़ी संख्या में प्रवासियों के जॉब कार्ड नहीं बन सके हैं। विकास विभाग के अनुसार इसमें काफी संख्या में ऐसे प्रवासी शामिल हैं जो मनरेगा में कार्य करना नहीं चाहते। कार्य चाहने वालों का जॉब कार्ड बनाने का दावा विकास विभाग कर रहा है।

इच्छुक प्रवासियों का बनाया जा रहा जॉब कार्ड
उपायुक्त मनरेगा विनय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि इच्छुक प्रवासियों का जॉब कार्ड बनवाया जा रहा है। जो प्रवासी कार्य करना चाहते हैं, उन्हें कार्य मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed