फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mandi Parishad will remain under tight security cover

कड़े सुरक्षा घेरे में रहेगा मंडी परिषद

Wed, 09 Mar 2022 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Mandi Parishad will remain under tight security cover
सुल्तानपुर। पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को होने वाली मतगणना को लेकर चाक-चौबंद बंदोबस्त किए हैं। पूरा मंडी परिषद कड़े सुरक्षा घेरे में रहेगा। ईवीएम की सुरक्षा अर्द्धसैनिक बलों के जिम्मे रहेगी। बाहरी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीएसी और पुलिस तैनात की गई है। ड्रोन कैमरे लगातार मतगणना स्थल की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बल की तीन कंपनी तैनात की गई है। अर्द्धसैनिक बल के जवानों पर ईवीएम की सुरक्षा का जिम्मा होगा। इसके अलावा दो प्लाटून पीएसी और पुलिस को बाहरी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरे लगातार मतगणना स्थल की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

डीआईजी/पुलिस अधीक्षक डॉ. विपुल कुमार मिश्र और जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बुधवार शाम मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी ने बताया कि सभी राजपत्रित अधिकारियों, निरीक्षकों, उप निरीक्षक व सिपाहियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से मीटिंग कर उन्हें अपने प्वॉइंट पर मुस्तैदी व सतर्कता पूर्ण ड्यूटी के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया के एक्सपर्ट वालंटियर्स की स्पेशल टीम भी तैयार की गई है। यह टीम सभी सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखेगी। यदि बिना प्रमाणित किए कोई भी सूचना किसी ने वायरल की तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed