Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Man sentenced to three years in prison for molesting and assaulting a teenage

Sultanpur News: किशोरी से छेड़खानी व मारपीट के दोषी को तीन साल की सजा

Wed, 17 Dec 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 17 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Man sentenced to three years in prison for molesting and assaulting a teenage
सुल्तानपुर। स्पेशल जज पाॅक्सो एक्ट नीरज श्रीवास्तव की अदालत ने बुधवार को किशोरी से छेड़खानी व घर में घुसकर मारपीट व अन्य आरोपों से जुड़े मामले में दोषी राजेंद्र निषाद की सजा पर अपना फैसला सुनाया। अदालत ने दोषी को तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और कुल 10 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। अदालत ने सह आरोपी माता-पिता को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के एक गांव निवासी पीड़िता किशोरी के पिता ने 12 अप्रैल 2019 की घटना बताते हुए स्थानीय थाने के आरोपी राजेंद्र निषाद के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वादी के आरोप के मुताबिक आरोपी राजेंद्र निषाद ने उनके घर मे घुसकर उनकी नाबालिग पुत्री से छेड़खानी की। विरोध करने पर मारा-पीटा।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान किशोरी ने आरोपी राजेंद्र के पिता फूलचंद्र व माता अमराजी को भी गाली-गलौज व धमकी का आरोपी बताया। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामले का ट्रायल स्पेशल जज पाॅक्सो एक्ट की अदालत में चला। अदालत ने एक दिन पूर्व मुख्य आरोपी राजेंद्र निषाद को छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में दोषी करार दिया था। अन्य दोनों आरोपियों को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed