फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Man found guilty of raping a teenager

Sultanpur News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार

Wed, 18 Feb 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 18 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Man found guilty of raping a teenager
सुल्तानपुर। स्पेशल जज पाक्सो एक्ट नीरज श्रीवास्तव की अदालत ने बुधवार को किशोरी से दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों से जुड़े सात साल पुराने मामले में फैसला सुनाया। अदालत ने आरोपी महताब को दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के अपराध में दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी की सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 19 फरवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाने के एक गांव की रहने वाली पीड़िता किशोरी के भाई ने 15 मार्च साल 2019 को स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। वादी ने स्थानीय कोतवाली के एक गांव के रहने वाले आरोपी महताब के खिलाफ अपनी बहन (15) से दुष्कर्म करने व संबंध बनाने की वजह से उसके गर्भवती हो जाने व अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इस मामले का ट्रायल स्पेशल जज पाॅक्सो एक्ट की अदालत में चला। अदालत ने आरोपी महताब को मामले में दोषी मानते हुए उसे जेल भेजने का आदेश दिया। अदालत ने मामले मे सजा पर सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार का दिन तय किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed