{"_id":"6127bb1d8ebc3e0b132f2656","slug":"man-died-in-accident-sultanpur-news-lko5928506152","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकिया क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकिया क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ। लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर स्थित चौकिया रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। शव के पास से मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त हुई।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में चौकिया रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार की दोपहर ग्रामीणों ने रेल ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लंभुआ पुलिस और जीआरपी को दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव के आसपास खोजबीन की।
मृतक के जेब में रखे आधार कार्ड से शिनाख्त की गई। उसकी पहचान सुरेंद्र विक्रम चौहान (20) निवासी नरायनपुर कोतवाली लंभुआ के रूप में हुई। जीआरपी ने मृतक के परिवारीजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। जीआरपी प्रभारी अनूप वर्मा ने बताया कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।