{"_id":"60143ee48ebc3e544e40bf08","slug":"man-committed-suicide-sultanpur-news-lko562175544","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने गोमती नदी में कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने गोमती नदी में कूदकर जान दी
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। नौगवांतीर गोमती पुल से शुक्रवार दोपहर एक युवक ने छलांग लगा दी। आस-पास मौजूद लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने नदी से युवक का शव निकाला। पुल के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें युवक ने आत्महत्या की बात कही है।
क्षेत्र के नौगवांतीर के पास स्थित गोमती नदी में पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। घटना के वक्त रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश के लिए नदी में गोताखोरों को उतारा।
काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने नदी से युवक के शव को निकाला। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि पुल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें युवक की शिनाख्त रंजीत श्रीवास्तव (21) निवासी मायंग थाना कूरेभार के रूप में की गई है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि किसी को दोष न देते हुए खुद जान दे रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।