फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   mal apologized

सपा विधायक ने मांगी माफी

Thu, 30 Sep 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
mal apologized
सुल्तानपुर। ब्राह्मणों और क्षत्रियों पर अभद्र टिप्पणी करके चर्चा में आए इसौली के सपा विधायक अबरार अहमद ने बृहस्पतिवार को पत्र जारी कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी जाति समूह को सोशल मीडिया पर जारी उनके बयान से ठेस पहुंची है तो उन्हें माफ कर दें।
विज्ञापन

सुल्तानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से रूबरू हुए इसौली विधायक अबरार ने कहा था कि उन्हें ब्राह्मण और क्षत्रिय वोटों की कोई जरूरत नहीं है। इसके अलावा उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के लोग आक्रोशित हो उठे। सोशल मीडिया पर विधायक अबरार की जमकर किरकिरी हुई। इसके साथ ही इसौली के पूर्व भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश पांडेय की तहरीर पर नगर कोतवाली में उनके खिलाफ केस तक दर्ज करवा दिया गया। फिलहाल इसौली विधायक अबरार अहमद इसी मामले में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण और क्षत्रियों के बीच वे रहते हैं और चुनाव जीतते हैं। उन्होंने कहा की उन्हीं के वोट की बदौलत वे तीन तीन बार जिला पंचायत सदस्य और लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर सोशल मीडिया पर डाला गया ताकि उन्हें बदनाम किया जा सके। अबरार अहमद ने पत्र जारी कर कहा कि इस वायरल वीडियो से यदि किसी जाति समूह को ठेस पहुंची हो तो इसके लिए वे क्षमा प्रार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed