{"_id":"6137ab8f8ebc3e83b5412091","slug":"make-study-interesting-sultanpur-news-lko5945223139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहानी व खेल गतिविधियों से शिक्षण को बनाएं रोचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहानी व खेल गतिविधियों से शिक्षण को बनाएं रोचक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। राज्य परियोजना कार्यालय की विशेषज्ञ शिखा शुक्ला ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान बल्दीराय, धनपतगंज, कूरेभार व भदैंया के दस विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसके बाद डायट में सभी एआरपी, एसआरजी व डायट मेंटर के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति अधिक है। इसलिए विद्यालय मानक संचालन प्रक्रिया का प्रयोग किया जाए। पठन-पाठन को रोचक बनाने के लिए खेल और कहानी का समावेश करें। शिक्षक अपने शिक्षण में कहानी व खेल गतिविधि का प्रयोग करें। इससे बच्चों को सीखने में आनंद आएगा और वे रोज स्कूल आने के लिए लालायित होगें। कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत में चयनित शिक्षक संकुल में एक-एक शिक्षक संकुल को रिसोर्स पर्सन के रूप में नामित करें। बीएसए दीवान सिंह ने कहा कि रीड एलांग एप में सुल्तानपुर जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। एआरपी, एसआरजी व डायट मेंटर को मिशन प्रेरणा का बेहतर सारथी बताया। मिशन प्रेरणा के सभी कार्यों में जनपद को प्रदेश में टॉप-5 में रखने का आह्वान किया।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण दिलीप कुमार ने एआरपी व एसआरजी के कार्य दायित्व की विस्तार से चर्चा की। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी रामयश यादव ने मिशन प्रेरणा के वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की। राज्य संदर्भ समूह के सदस्य सत्यदेव पांडेय ने प्रेरणा लक्ष्य एप पर चर्चा करते हुए बताया कि इसमें जनपद प्रदेश स्तर पर 14वें नंबर पर है। खंड शिक्षा अधिकारी कूरेभार रवींद्र वर्मा ने कहा कि राज्य परियोजना के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रभारी डायट प्राचार्य ने परियोजना से आई पूरी टीम का स्वागत करते हुए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।