फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   makar Sankranti

मकर संक्रांति पर आदि गंगा गोमती में लगाई डुबकी

Sun, 16 Jan 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
makar Sankranti
सुल्तानपुर में गोमती नदी के सीताकुंड घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। मकर संक्रांति पर्व पर शनिवार को सुबह श्रद्घालुओं ने शहर के सीताकुंड स्थित आदि गंगा गोमती में आस्था की डुबकी लगाई। भक्तों ने इस दौरान घाट पर मौजूद गरीबों को खिचड़ी, तिल-गुड़ व वस्त्र दानकर पुण्य कमाया। ग्रामीण इलाकों में भी जगह-जगह खिचड़ी भोज व मेले के आयोजन हुए।
विज्ञापन

घाट पर भोर से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान महिला व पुरुष श्रद्घालुओं के अलावा बच्चों में भी खासा उत्साह दिखा। श्रद्घालुओं ने स्नान कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने घाट के किनारे बैठे गरीब व असहायों में खिचड़ी, रुपये, तिल व गुड़ आदि का दान किया। वैदिक मान्यताओं के मुताबिक मकर संक्रांति व पापमोचनी एकादशी पर गंगा में स्नान कर सूर्य उपासना करने से सभी तरह के पाप धुल जाते हैं। नदी के किनारे श्रद्धालुओं ने पुरोहित से गोदान भी कराया। सीताकुंड घाट पर स्थित शिव व देवी मंदिरों में घंटा-घड़ियाल के साथ भगवान शिव का जयघोष गूंजता रहा।
विज्ञापन

सीताकुंड धाम पर गोमती मित्र मंडल के सभी पदाधिकारी व सदस्य सुबह छह बजे से ही मुस्तैद दिखे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी, संत कुमार, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह समेत कई लोग मुस्तैद रहे। इसके अलावा श्रद्घालुओं ने घरों में स्नान कर शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक किया तथा गरीबों में खिचड़ी व अन्न दान कर पुण्यलाभ अर्जित किया। लंभुआ के धोपाप घाट पर भी स्नानार्थियों का आना-जाना लगा रहा। शहर में डीएम आवास के पास भगवान परशुराम टीम के युवाओं ने मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed