{"_id":"6856f6046dac579a390e6ff6","slug":"maharashtra-police-get-three-day-transit-remand-in-jewelry-theft-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-135517-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जेवरात चोरी मामले में महाराष्ट्र पुलिस को मिली तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जेवरात चोरी मामले में महाराष्ट्र पुलिस को मिली तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड
Sat, 21 Jun 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में लाखों के जेवरात व नकदी चुराने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पेश किया। उन्होंने आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर देने के लिए अर्जी दी।
सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड की इजाजत दी है। महाराष्ट्र के अंधेरी पश्चिम मुंबई एलेगिजियां निवासी वादी अरुण प्रवीण जैन ने 12 जून को डीएन नगर थाने में आरोपी प्रियंका राजपूत, महेश व परवेज आलम के खिलाफ करीब नौ लाख रुपये के जेवरात व 50 हजार की नकदी चुराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी महेश व परवेज अमेठी जिले के पूरे जोरई मोहिद्दीनपुर के रहने वाले हैं, जो वारदात को अंजाम देने के बाद अपने गांव भाग आए थे। आरोपियों के कब्जे से सोने की एक चेन बरामद की गई है। शेष बरामदगी व अन्य कार्रवाई के लिए विवेचक की मांग पर कोर्ट ने आरोपियों को महाराष्ट्र की कोर्ट में पेश करने के लिए तीन दिन की सशर्त ट्रांजिट रिमांड की अनुमति प्रदान की है। (संवाद)