{"_id":"5eb820ce8ebc3e90602ab65f","slug":"magic-hit-two-bike-riders-sultanpur-news-lko5210239127","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार दो लेखपालों को मैजिक ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार दो लेखपालों को मैजिक ने मारी टक्कर
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टाटिया नगर के पास रविवार की सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे दो लेखपालों को तेज रफ्तार मैजिक ने टक्कर मार दिया। हादसे में घायल दोनों लेखपालों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया है।
अयोध्या जिले के राणापुर निवासी श्यामलाल मौर्य (55) और दोस्तपुर थाना क्षेत्र के इमली गांव निवासी वीरेंद्र वर्मा (38) जिले के जयसिंहपुर तहसील में तैनात हैं। दोनों लेखपाल रविवार की सुबह एक बाइक से जयसिंहपुर ड्यूटी के लिए निकले थे।
दोनों लेखपाल गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टाटिया नगर के पास पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार मैजिक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव निवासी राम तीरथ वर्मा (50) शनिवार की रात बाइक से दुकान जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक सियार आ गया, जिससे बाइक टकरा गई। दुर्घटना में घायल राम तीरथ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।