{"_id":"670ee1cc7a9e40ae6e0ae9f4","slug":"machine-repaired-in-medical-college-x-ray-examination-started-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-120810-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज में मशीन हुई दुरुस्त, एक्सरे जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज में मशीन हुई दुरुस्त, एक्सरे जांच शुरू
Wed, 16 Oct 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
एक्सरे कक्ष के बाहर लगी लोगों की भीड़
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को फिर से एक्सरे जांच शुरू कर दी गई। मरीजों को काफी राहत मिली। साॅफ्टवेयर में खराबी आने से सात अक्तूबर से मशीन बंद पड़ी थी। सोमवार को पुणे से आई इंजीनियरों की टीम ने साॅफ्टवेयर अपडेट कर मशीन की खराबी दूर की।
इसके बाद मंगलवार को 125 मरीजों का एक्सरे जांच की गई। हालांकि भीड़ अधिक होने से मरीजों को जांच में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, मौसम में आए बदलाव से ओपीडी में भी मरीजों की काफी भीड़ रही।
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में डिजिटल एक्सरे मशीन लगी है। सात अक्तूबर को मशीन ने काम करना बंद कर दिया था। लखनऊ से आई इंजीनियरों की टीम खराबी दूर नहीं कर सकी। तभी से एक्सरे जांच बंद थी। मंगलवार को रामापुर से आई रामावती ने बताया कि उनके कूल्हे का ऑपरेशन होना है। अस्पताल आई तो पता चला कि एक्सरे मशीन खराब है। बाहर एक्सरे कराने के लिए पैसे नहीं थे, आज यहां जांच हो गई है। धरमैतेपुर से आए 65 वर्षीय राम कलप के पैर में फ्रैक्चर हो गया। एक हफ्ते से एक्सरे के लिए आ रहे थे, मंगलवार को उनकी जांच हो पाई।
विज्ञापन
सीटी स्कैन के लिए मिल रही 10 दिनों की तारीख
अमहट ट्राॅमा सेंटर में सीटी स्कैन जांच कराने के लिए मरीजों को 15 दिनों की तारीख मिल रही है। लंभुआ से आए रामकेवल विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार को वह सीटी स्कैन कराने पहुंचे तो उन्हें 10 दिन बाद आने को कहा गया। रामगंज से आईं सुषमा कनौजिया को भी एक हफ्ते बाद आने के लिए बोला गया है। हालांकि प्रभारी आमोद कुमार ने बताया कि जाे गंभीर मरीज हैं, उनकी जांच उसी दिन कर दी जा रही है। सामान्य मरीजों को भीड़ के हिसाब से आगे की तारीख दी जाती है।
जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी
एक्सरे जांच शुरू होने से मरीजों को काफी सहूलियत मिली है। अभी मरीजों की भीड़ चल रही है, जिसके कारण एक्सरे, पैथालॉजी व सीटी स्कैन में दिक्कत आ रही है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
-डॉ. सुधीर कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सुल्तानपुर।