फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lord Vishwakarma is the architect of the universe: Harsh Vikram

सृष्टि के शिल्पकार हैं भगवान विश्वकर्मा : हर्ष विक्रम

Wed, 18 Sep 2024 03:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Lord Vishwakarma is the architect of the universe: Harsh Vikram
 सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के विद्युत कार्यालय में विश्वकर्मा जयंती पर हवनपूजन करते कर्मी
सुल्तानपुर। विश्वकर्मा जयंती मंगलवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। शहर समेत ग्रामीण अंचल में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर श्रेष्ठ निर्माण का संकल्प लिया। फैक्टरी और कल कारखानों में मशीनों की पूजा की गई।
विज्ञापन



कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के इंजीनियरिंग विभाग में मंगलवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। इस दौरान औजारों व मशीनों की पूजा की गई। विभागाध्यक्ष प्रो. हर्ष विक्रम सिंह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ही सृष्टि के शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर हैं। उनकी कृपा से सभी निर्माण और प्रयास सफल होते हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके उपाध्याय ने सभी को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रो. एसपी गंगवार, प्रो. एचके मिश्र, प्रो. आरपी त्रिपाठी, प्रो. श्वेता सिंह, प्रो. अनुराग, प्रो. स्नेही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



भारत संचार निगम लिमिटेड के एक्सचेंज परिसर में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनों की सफाई व औजारों की पूजा की गई। इस मौके पर जीएम रमाशंकर राम समेत अन्य कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना की। पयागीपुर स्थित राजकीय आईटीआई में शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। अलग-अलग ट्रेड के छात्रों ने मशीनों पर फूलमाला चढ़ाकर भगवान विश्वकर्मा से तरक्की की कामना की। हवन-पूजन के बाद प्रसाद बांटा गया। शहर के टीपीनगर, डाकखाना, दरियापुर समेत सभी विद्युत उपकेंद्रों पर पूजा की गई। लोक निर्माण विभाग में अधिशाषी अभियंता अरुण कुमार की मौजूदगी में शिल्पी के देवता विश्वकर्मा की पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से सिग्नल विभाग में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। कार्यक्रम में शाखा मंत्री पंकज दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, एनआरएमयू की तरफ से विद्युत उपकेंद्र की वर्कशॉप में शाखा मंत्री सुरेश चंद्र दुबे ने साथियों के साथ पूजा की। रोडवेज की वर्कशॉप में भी पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed