{"_id":"61e1cb206b03a74bc5746c4a","slug":"loot-sultanpur-news-lko613492192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मित्र पर असलहे के बट से हमला कर एक लाख 11 हजार रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मित्र पर असलहे के बट से हमला कर एक लाख 11 हजार रुपये की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। साइकिल सवार बैंक मित्र से बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के जोर पर एक लाख 11 हजार रुपये लूट लिए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसे असलहे के बट और लोहे के रॉड से मारकर घायल कर दिया। राहगीरों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लूट की सूचना मिलते ही सीओ जयसिंहपुर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
क्षेत्र के अर्जुनपुर गंगापुर निवासी हरिओम यादव बैंक मित्र है। बृहस्पतिवार की शाम हरिओम बगियागांव-बिरसिंहपुर मार्ग पर डोमनपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर के खाते में गूगल पे करते हुए 76 हजार रुपये कैश लिया था। हरिओम के पास पहले से 35 हजार रुपये की नकदी थी। एक लाख 11 हजार रुपये लेकर हरिओम साइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में गंगेव गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक करते हुए धक्का देकर नीचे गिरा दिया। हरिओम जब तक कुछ समझता तीनों बदमाश उसके रुपये छीनने लगे। हरिओम ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने असलहे के बट और लोहे के रॉड से मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश हरिओम के पास रखे एक लाख 11 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
राहगीरों की मदद से पीड़ित ने घटना की सूचना यूपी 112 को दी। राहगीरों ने ही हरिओम को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लूट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ सीओ जयसिंहपुर कृष्ण कांत सरोज मौके पर पहुंचे और पीड़ित से बदमाशों का हुलिया पूछा। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हरिओम की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।