{"_id":"604b998f8ebc3ec4477c4dd5","slug":"lokmanya-tilak-superfast-train-will-be-run-from-21st-march-sultanpur-news-lko5692162107","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट अब 21 से चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट अब 21 से चलेगी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से सुल्तानपुर के बीच चलने वाली लोकमान्य तिलक-सुल्तानपुर सुपर फास्ट वीकली स्पेशल ट्रेन का संचालन 14 मार्च के बजाय 21 मार्च से लोकमान्य तिलक टर्मिनल से किया जाएगा।
वहीं, सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन का संचालन 16 मार्च के बजाय 23 मार्च को होगा। तिथि में परिवर्तन किए जाने के बाद अब यह ट्रेन 14 मार्च के बजाय 21 मार्च को तय समय पर लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रवाना की जाएगी। ट्रेन सोमवार यानी 22 मार्च की शाम 06:10 बजे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
वहीं, सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक अप सुपर फास्ट सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से 16 मार्च के स्थान पर 23 मार्च की सुबह 04:05 बजे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए रवाना होगी। 24 मार्च को सुबह 07:25 बजे यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसके बाद यह ट्रेन सप्ताह में नियमित रूप से सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से प्रत्येक मंगलवार व लोकमान्य तिलक टर्मिनल से प्रत्येक रविवार को तय समय पर संचालित की जाएगी।
स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि रेलवे की ओर से लोकमान्य तिलक सुपर फास्ट ट्रेन के संचालन की तिथि में परिवर्तन कर दिया गया है। शुक्रवार को रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेन की तिथियों में परिवर्तन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है।